Re. No. MP-47–0010301

खड़ी कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड खरा

खड़ी कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड खरा

सिंगरौली। सरई के समीप बरका तिराहा में गुरुवार को एक पुरानी सेकेंड हैंड मारुति कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार मैकेनिक नसीम खान के घर के पास खड़ी थी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की सूचना के बावजूद नगर परिषद सरई की फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। बताया जा रहा है कि नगर परिषद की दमकल गाड़ी कई महीनों से खराब पड़ी है। ऐसे में स्थानीय लोगों और राहगीरों ने अपने स्तर पर प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की।

https://www.facebook.com/share/r/19qPXvNNfZ/

दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद नगर परिषद की अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल वाहन उपलब्ध होता तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था। लोगों ने नगर परिषद से खराब दमकल वाहन को तत्काल दुरुस्त कराकर चालू कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में आगजनी की घटनाओं में समय रहते राहत और बचाव कार्य किया जा सके।

https://sidhi24news.in/archives/30625

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!