Re. No. MP-47–0010301

MP IAS Transfer: 23 अफसरों के तबादले, 11 कलेक्टर बदले

MP में 23 IAS अधिकारियों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; सुखवीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए। इस बदलाव में 11 जिलों के कलेक्टरों की जिम्मेदारी बदली गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं, रश्मि अरुण शमी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी

सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त करने के साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक के साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

रश्मि अरुण शमी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग सहित अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

https://www.facebook.com/share/v/18jTq5wYeX/

सिंगरौली, रीवा संभाग और अन्य जिलों में बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल में सिंगरौली जिले को भी नया कलेक्टर मिला है। गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव तथा कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया है। उनकी जगह अंकित अस्थाना को सिंगरौली का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार ओगरे को मऊगंज की कमान सौंपी गई है।

पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनकी जगह हर्ष सिंह को पन्ना का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इन जिलों में भी बदले गए कलेक्टर

तबादला आदेश के अनुसार, कुमार सत्यम को बालाघाट से हरदा का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि आदित्य सिंह को बालाघाट की जिम्मेदारी मिली है। हरदा के पूर्व कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को वाणिज्यिक कर विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

नर्मदापुरम में सोमेश मिश्रा की जगह आशीष वशिष्ठ को कलेक्टर बनाया गया है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त मंडी बनाया गया है। उनकी जगह रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर भेजा गया है। रायसेन में रोहित सिसोनिया नए कलेक्टर होंगे।

इसके अलावा शाजापुर में परीक्षित संजयराव झाड़े, भिंड में पवन कुमार जैन और बुरहानपुर में विवेक कुमार को कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शाजापुर की कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त राजस्व बनाया गया है।

उद्योग और अन्य विभागों में भी फेरबदल

राज्य सरकार ने उद्योग, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा अन्य विभागों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। जॉन किंग्सली ए.आर. को MSME विभाग का सचिव बनाया गया है। संकेत एस. भोंडवे को मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली के आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

संदीप केरकेट्टा को इंदौर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वहीं, अंशुमन राज को मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम का प्रबंध संचालक और समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का मिशन संचालक बनाया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल से प्रदेश के कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

https://sidhi24news.in/archives/30639

MP Urban Conclave 2026: इंदौर में 28 अक्टूबर को होगा आयोजन, निवेश पर होगा मंथन

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!