Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news;सीधी में अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़, कार सहित 11 लाख का माल जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

सीधी। जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमिलिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेडरी तालाब के पास घेराबंदी कर हुंडई एक्सटर कार से ले जाई जा रही 25 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये और परिवहन में इस्तेमाल कार की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब और वाहन समेत कुल 11 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

रात 2 बजे पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 की रात करीब 2 बजे अमिलिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हुंडई एक्सटर कार से अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम मेडरी तालाब के पास घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 225 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर शराब और परिवहन में इस्तेमाल हुंडई एक्सटर कार जब्त कर ली।

तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद गुप्ता पिता रामाधार गुप्ता (48 वर्ष) और शिब्बू कोल पिता शक्तिमान कोल (22 वर्ष), दोनों निवासी हटवा बरहा टोला, तथा जान अली पिता अजमेर बक्स (48 वर्ष), निवासी नौगवां, थाना कमर्जी, जिला सीधी के रूप में की है।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!